नोएडा (जून 2025 )
जिस घड़ी की प्रतीक्षा, पिछले 8 साल से नोएडा के श्रावक कर रहे थे वो शुभ मंगल घड़ी आई और पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज (ससंघ) का जून 2025 में मंगल सानिध्य यहाँ के श्रावकों को प्राप्त हुआ। पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में नोएडा सेक्टर 50 का श्री 1008 पार्श्वनाथ भगवान जिनालय किसी तीर्थक्षेत्र जैसा ही प्रतीत हो रहा था, ऐसी अध्यात्मिक ऊर्जा, वातावरण और श्रद्धालुओं का मेला वहाँ पर जुड़ा रहा। पूज्य मुनि श्री के नोएडा प्रवास की कुछ स्मृतियों को यहाँ संजोया गया है-










गाजियाबाद (2019)
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज का सानिध्य और आर्शीवाद प्राप्त करने की लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहा है। दिल्ली से मेरठ विहार के समय गाजियाबाद क्षेत्र को पूज्य मुनि श्री का अल्पकालीन सानिध्य प्राप्त हुआ। इस फोटो एलबम में उन्हीं यादगार क्षणों को समाहित किया गया है —
.












