दिल्ली प्रवास (2025)

पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज (ससंघ) के रूप में ज्ञान और ध्यान की पावन धारा के जल में डुबकी लगाने का परम सौभाग्य, जब वर्ष 2018 में दिल्ली के श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ तो वे उस सुखद अनुभव को कभी ना भूल पाए । इस पावन अवसर को पुन: प्राप्त करने के लिए बेसब्री से प्रतीक्षा करते रहे। भावना भाते रहे..कब हमारे राम (गुरुदेव) आएंगे और ज्ञान – ध्यान की गंगा बहाकर, फिर से हम पर कृपा बरसाएंगे। भक्तों की भक्ति की डोर अपने आराध्य को खींच ही लेती है। अप्रैल 2025 में पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज (ससंघ) का राजधानी दिल्ली में मंगल आगमन हुआ तो सभी भक्तों एवं श्रद्धालुओं का हृदय उत्साह, उमंग, हर्ष और उल्लास से भर गया। सौभाग्य से वर्ष 2025 के मंगल चातुर्मास का परम अवसर भी दिल्ली का दिल कहे जाने वाले, अतिशय क्षेत्र दिगम्बर जैन लाल मन्दिर, चाँदनी चौक को प्राप्त हुआ। पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में लाल किला परिसर में भव्य अर्हं स्वधर्म शिविर, बाल आश्रम प्रांगण में दिव्य सम्मेद शिखरजी रचना, इसके अलावा अनेक संगोष्ठी व शिविर इस चार्तुमास की अवधि में आयोजित हुए । लाल मन्दिर के अतिरिक्त दिल्ली के अनेक क्षेत्रों को भी पूज्य मुनि श्री संसघ का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ।





दिल्ली की माननीय मुख्यमन्त्री रेखा गुप्ता जी, माननीय लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी, दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष माननीय श्री विजेन्द्र गुप्ता जी पूज्य मुनि श्री का मंगल आशीर्वाद प्राप्त करते हुए–





Posted in Uncategorized.

Comments will appear after approval.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.