प्रवचनसार ग्रन्थ का स्वाध्याय करने के लिए Online Classes

प्रवचनसार ग्रंथ पर जब पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के प्रवचनों की श्रंखला चली तो सभी लोगों को ये प्रवचन बहुत पसंद आए। ये प्रवचन सिर्फ सुनने के लिए ही नहीं, बल्कि जीवन को बदल देने वाले प्रवचन थे। इसी कारण जन समुदाय की demand पर इन प्रवचनों के साथ प्रवचनसार ग्रंथ का स्वाध्याय मई 2019 से whatsapp groups और telegram group पर भी कराया गया। प्रत्येक सप्ताह शनिवार व रविवार को स्वाध्याय की online classes हुई। जिसमें video, audio और written text के साथ स्वाध्याय किया गया। स्वाध्याय कक्षा में एक question paper भी मिलता था , जिसको online ही solve करके तुरंत अपने marks भी देखे जा सकते थे । शाम के समय ग्रुप पर discussion, शंका समाधान, प्रश्नों का जवाब आदि होता था, जिससे ये स्वाध्याय classes बहुत interesting बन जाती थी ।

एक समय 8000 से अधिक लोग इन स्वाध्याय classes से जुड़े और यह संख्या लगातार बढ़ती गई। एक निश्चित कोर्स (गाथा नंबर) पूरा होने के बाद बड़े स्तर पर online परीक्षा भी होती थी , जिसमें अच्छे marks लाने वाले विजेताओं को prize और exam देने वाले सभी परीक्षार्थियों को उनके marks के साथ certificate भी दिए जाते थे ।

प्रवचनसार classes से जुड़ने वाले सभी लोग घर पर बैठकर, नई टेक्नोलॉजी के साथ प्रवचनसार जैसे महान ग्रंथ को आसानी से समझ पाएं, उनका ज्ञान बढ़ा, समय का सदुपयोग हुआ और उत्साह के साथ exam भी उन्होंने दिए । अमित जैन, रूपल शाह व प्रवचन सार टीम के सभी समर्पित सदस्यों के सहयोग से, इन स्वाध्याय classes का बहुत ही लगन से कुशलतापूर्वक संचालन हुआ ।

YouTube player