वर्ष 2018 में प्रथम बार राजधानी दिल्ली को अनासक्त महायोगी आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के संघ से पांच मुनिराजों के सानिध्य का अवसर प्राप्त हुआ। ऐसा सौभाग्य पाकर राजधानी दिल्ली तो जैसे पुष्प की तरह खिल उठी। ऐसी कठिन तपचर्या को दिल्ली वासियों ने प्रथम बार देखा और वे उससे प्रभावित होते गए। दिल्ली में लगभग 15 माह तक परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज और परम पूज्य मुनि श्री चन्द्र सागर जी महाराज का प्रवास चला। दिल्ली के उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम आदि सभी क्षेत्रों को पूज्य मुनि श्री का सानिध्य प्राप्त हुआ। लाल किले पर अर्हं ध्यान योग का ऐतिहासिक व यादगार, विशाल आयोजन भी इस प्रवास के समय ही हुआ। राजधानी दिल्ली के तो दिल में ही पूज्य मुनि श्री बस गए। इस फोटो एलबम के माध्यम से दिल्ली में बसी हुई पूज्य मुनि श्री की यादों को संजोने का एक प्रयास किया गया है। यह फोटो एलबम दिल्ली वालों के दिलों को तो प्रसन्नता से भर देगी, ऐसी आशा है—
दिल्ली