महान ग्रंथराज ज्ञानार्णव ग्रंथ पर जब जैन दर्शन के परम ज्ञाता, परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के प्रवचन हुए तो श्रोता गण आश्चर्य से भर गए, उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि जैसे ध्यान के विषय में जो हम जानते थे वह तो कुछ भी नहीं था। वास्तव में ध्यान क्या होता है? यह तो अब जाना। इस playlist में पूज्य मुनि श्री के ग्रंथराज ज्ञानार्णव पर हुए प्रवचनो के वीडियो दिए गए हैं। ध्यान के विषय और 12 भावनाओं पर आधारित प्रवचन श्रोताओं के मन को झकझोर कर रख देते हैं और उन्हें अपना analysis करने पर मजबूर कर देते हैं और उस गलती पर हमारा ध्यान दिलाते हैं जिस पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता। साथ में दी गई photo पर click करके आप इस playlist को देख सकते हैं।






