परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य में सागर जी महाराज के रूप में ज्ञान और ध्यान की धारा, मध्य प्रदेश के मध्य से प्रवाहित होते हुए राज्य के पूर्वी छोर तक पहुँची और Cement city of Bharat के नाम से प्रसिद्ध सतना शहर को, पूज्य मुनि श्री (ससंघ) के पावन वर्षायोग 2023 का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अनेक सुन्दर वेदियों और प्राचीन मनोज्ञ, दिव्य प्रतिमाओं से सुशोभित सतना शहर का भगवान महावीर जिनालय किसी तीर्थस्थान से कम प्रतीत नहीं होता, इस जिनालय में द्वय मुनिराज (प्रणम्य सागर जी-चन्द्र सागर जी महाराज ) का चातुर्मास हुआ तो यहाँ तीर्थस्थान की तरह ही दूर-दूर से आने वाले भक्तों और श्रावकों का मेला भी लगा रहा।
सिद्धचक्र विधान के साथ सिद्ध भगवान की भक्ति से प्रारम्भ हुआ वर्षायोग, महामह नंदीश्वर विधान के साथ सम्पन्न हुआ। वर्षायोग की अवधि में वैराग्य शतक वाचना से आत्म चिन्तन की हवायें बहीं, जीवन की क्षणिकता दिखाते हुए वैराग्य के बादल उमड़े तो ज्ञान और ध्यान की वर्षा भी होती रही, इसके साथ ही भक्तों को भक्तिगंगा में डुबकी लगाने का अवसर भी मिलता रहा। अर्हं स्वधर्म शिविर सहित, अनेक प्रकार के ध्यान योग शिविर और विविध कार्यक्रमों का भी सफल आयोजन इस वर्षायोग में हुआ।
सतना में पूज्य मुनि श्री (ससंघ) के सानिध्य की कुछ स्मृतियों को इस फोटो एल्बम के माध्यम से संकलित किया गया है—
.
















































































Jai jai gurudev