Online द्रव्य संग्रह पाठशाला

स्वाध्याय को 6 अंतरंग तपों में से एक तप माना जाता है। इसको करने से हमारा ज्ञान बढ़ता है, पुण्य अर्जित होता है, अशुभ कर्म हटते हैं और हमारे जीवन में बदलाव भी आ जाता है।

स्वाध्याय अनेक प्रकार से किया जाता है – जैसे स्वयं शास्त्र पढ़ना, गुरु के प्रवचन सुनना, प्रवचन के audio, video देखना – सुनना, सामूहिक रूप से बैठकर स्वाध्याय करना या प्रश्नों के उत्तर देकर स्वाध्याय करना आदि। Online स्वाध्याय classes या पाठशाला, स्वाध्याय करने का एक नया modern system है।

अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी, प्राकृत मर्मज्ञ परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से 19 मई 2020 से द्रव्य संग्रह ग्रंथ की online स्वाध्याय पाठशाला whatsapp groups पर शुरू की गई हैं।

इन पाठशाला में नई नई technique प्रयोग करके video, written document, pdf, assignment, self test, feedback, motivation, revision और discipline के साथ “द्रव्य संग्रह” ग्रंथ का अध्ययन कराया जा रहा है। सबसे पहले सुबह को परम पूज्य मुनि श्री के प्रवचन का एक वीडियो और साथ में written text share किया जाता है। दिन में 2:30 pm पर एक question paper share किया जाता है जिसको online solve करके उसी समय अपने marks जाने जा सकते हैं।

इसके साथ ही पांच प्रश्न पूछे जाते हैं जिनके उत्तर अपनी कॉपी पर लिखने होते हैं। रात को 7:30 pm पर इनके उत्तर share कर दिए जाते हैं। सभी लोग अपने उत्तर इन से मिलाकर अपना self analysis कर लेते हैं कि उनके उत्तर कितने सही और कितने गलत हैं। इसी समय अपने शंका और सवाल भी group पर पूछे जा सकते हैं। Sunday को पाठशाला का अवकाश रहता है। Course पूरा होने पर exam होगा और first, second, third के साथ 50 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। सभी परीक्षार्थियों को Diploma भी दिया जाएगा।

इन online classes में स्वाध्याय करने के अनेक methods का एक साथ प्रयोग किया गया है और सभी स्वाध्याय करने वाले बड़े उत्साह एवं रुचि के साथ अपने ज्ञान को बढ़ा रहे हैं।

इस स्वाध्याय पाठशाला का सभी study material परम पूज्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के सरल भाषा में हुए प्रवचनों और द्रव्य संग्रह ग्रंथ पर आधारित है। नेहा जैन ‘ रेवाड़ी, ऋषभ जैन और उनकी team इन पाठशालाओं का कुशलता पूर्वक संचालन कर रहे हैं। नीचे दिए गए लिंक से इस स्वाध्याय पाठशाला को join किया जा सकता है:

https://chat.whatsapp.com/FobJFsfr3dK11U1hRuwFII